उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंमेरठ

नवजात बच्ची को कूड़े के ढेर में छोड़ा गया: मेरठ में मानवता हुई शर्मसार

  • नवजात बच्ची को कूड़े के ढेर में छोड़ा गया: मेरठ में मानवता हुई शर्मसार

​नवरात्रि के पावन पर्व के पहले ही दिन, मेरठ में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई। एक नवजात बच्ची को उसकी मां ने कूड़े के ढेर में छोड़ दिया। यह घटना समाज में लड़कियों के प्रति फैली नकारात्मक सोच को दर्शाती है, जबकि नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है।

मेरठ में नवरात्र के पहले ही दिन एक नवजात बच्ची का शव मिला है। नवरात्र में जहां आज से देवी पूजा का आरंभ हुआ है। छोटी बच्चियों को देवीरूप में पूजन करने की शुरूआत हुई है उसी दिन एक बेदर्द मां बच्ची को कचरे के ढेर में फेंककर चली गई। मेघदूत के पास नवजात बच्ची का शव कचरे के ढेर में मिला।आते जाते लोगों ने कचरे के ढेर में नवजात का शव देखाका शव मिला है। नवरात्र में जहां आज से देवी पूजा का आरंभ हुआ है। छोटी बच्चियों को देवीरूप में पूजन करने की शुरूआत हुई है उसी दिन एक बेदर्द मां बच्ची को कचरे के ढेर में फेंककर चली गई। मेघदूत के पास नवजात बच्ची का शव कचरे के ढेर में मिला।

आते जाते लोगों ने कचरे के ढेर में नवजात का शव देखा इसके बाद पुलिस को बताया। सूचना पर पास ही चौराहे पर ड्यूटी दे रही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची।

 

पुलिस ने देखा कि कूढ़े के ढेर में बच्ची का शव पड़ा है। इसके बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी चैक कर रही है आखिर बच्ची को कौन छोड़ गया है।

 

वहीं पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में ले लिया है। जो भी व्यक्ति बच्ची को इस तरह कचरे के ढेर में देख रहा है तो उसके मुंह से यही निकला कि आज तो बेटियों का दिन है, देवी पूजन का दिन है और आज ही किसी ने बच्ची को छोड़ दिया। वो कैसी मां होगी जिसने यह किया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!