
रिपोर्टर= भव्य जैन
झाबुआ। दिलीप सिंह भूरिया शासकीय आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ में मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग वल्लभ भवन मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार सेवा-पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत 20 सितंबर 2025 को गोद ग्राम बाढ़कुआं में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रभारी प्राचार्य प्रो. प्रवीण कुमार उछावर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में जैविक खेती एवं सामाजिक कुरीतियों पर व्याख्यान हुआ। बाढ़कुआं प्राथमिक विद्यालय से श्रीमती अनीता जाखड़ व श्री मानसिंह डाबर ने जैविक खेती के महत्व और इसके लाभों पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं डॉ. बी.एस. निंगवाल ने सामाजिक कुरीतियों पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीण जनों को इनसे दूर रहने और जागरूक समाज निर्माण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, एनएसएस स्वयंसेवक एवं प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना और प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा संयुक्त जन-जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता और जैविक खेती अपनाने का संदेश दिया गया।








