“आदि कर्मयोगी अभियान” के लिए मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त
—
खण्डवा#आदि_कर्मयोगी_अभियान समाज के अंतिम छोर के व्यक्तियों की समस्याओं और आवश्यकताओं को चिन्हित कर उनके निराकरण के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत गांव के विकास की कार्य योजना स्थानीय ग्रामीणजन ही अपने गांव में बैठकर बनाएंगे। इस अभियान के लिए जिला एवं विकासखंड स्तर पर मास्टर ट्रेनर्स की नियुक्ति की गई है। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री संतोष शुक्ला ने बताया कि कुल 7 जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त किये गए हैं, जिनमें श्री मानसिंह खराड़ी को खालवा विकासखंड के लिए, डॉक्टर प्रकाश पटेल को हरसूद विकासखंड, श्री अजय गुप्ता को पुनासा विकासखंड, श्रीमती किरण वारसे को खंडवा विकासखंड, श्री रोहित माहेश्वरी को छैगांव माखन, नीरज पाराशर को बलड़ी विकासखंड तथा श्री प्रमोद काशीकर को पंधाना विकासखंड में प्रशिक्षण देने का दायित्व सौंपा गया है।
इसी तरह विकासखंड स्तर पर भी मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त किए गए हैं। इनमें श्री सुनील तिर्की को खार एवं खालवा क्लस्टर के लिए, श्री दिलीप नादिया को सुंदरदेव क्लस्टर के लिए, श्री देवेंद्र दुबे को आशापुर, श्री जेपी पांडे को बागड़ा, श्री गोपाल मोरे को पटाजन एवं रोशनी श्री भगवत सिंह तोमर एवं श्री लवेश कुमरावत को बलड़ी, श्री संजय मारकंडे को देवली कला, श्री अंकुल दोहलिया को ग्राम बरमलाय रैयत, श्री गोपाल मोरे को ग्राम डंठा, श्री वीरेंद्र सिंह ठाकुर को अहमदपुर छैगांव, श्रीमती संगीता बिरला को क्लस्टर देशगांव में प्रशिक्षण का दायित्व सौंपा गया है। श्री विशाल पंचोरे को छैगांवमाखन, सुश्री चंपा वर्मा को आंवलिया खारवां, श्रीमती रानू झाला को चिचगोहन, श्रीमती रितु लाड को दिनकरपुरा में प्रशिक्षण का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा श्री दुर्गादास को रोशनी, सुश्री दीपिका चौहान को चारखेड़ा रैयत, श्री अंकुल दोहलिया को बोरी बांदरी, श्री नटवरलाल अवस्थी को बलवाड़ा, श्री अखिलेश हिर्वे को घाटाखेड़ी, श्री हितेश झरिया को बिल्लूद, श्री हरीश कृष्णे को भीलखेड़ी, श्रीमती कविता सोनी को पिपलोद, श्री अखिलेश बासुंदे को मोहना, श्रीमती रमकु जामरे को बांगरदा, श्री दशरथ पंवार को पीपलकोटा, सुश्री नगीना देवल को भादलीखेड़ा, श्री संदीप तिरोले को अटूटखास, श्री दुर्गा प्रसाद धारसे को डोगरागांव, श्री तेजकरण सांवले को पीपलकोटा, श्री वीरभद्र सिंह तोमर को मानपुरा, श्री विनोद पटेल को कावेश्वर तथा श्री अमित मिश्रा को किरगांव में आदि कर्म योगी अभियान के संबंध में प्रशिक्षण देने का दायित्व सौंपा गया है।







