
लघु उद्योग भारती ने मनाई विश्वकर्मा जयंती किया त्रिवेणी के पौधे का रोपण।
खंडवा। लघु उद्योग भारती खंडवा द्वारा विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर दादाजी इंजीनियरिंग कॉलेज में भगवान विश्वकर्मा एवं शस्त्रों का पूजन किया गया। इस अवसर पर दादाजी त्रिवेणी विहार समिति के सहयोग से दादाजी त्रिवेणी विहार परिसर में दो त्रिवेणी का रोपण भी किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक जीवन जी धाकड़ उपस्थित रहे
श्री धाकड़ ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा देवों के वास्तुकार है आप निर्माण ,इंजीनियरिंग मशीनरी औजार के देवता है आपके पूजन से सब शुभ होता है संस्था अध्यक्ष गुरमीत सिंह उबेजा ने इस दौरान संस्था के कार्यों की जानकारी दी। यह जानकारी देते हुए अनिल बाहेती ने बताया कि कार्यक्रम में संस्था सचिव शुभम अग्रवाल, सुनील बंसल, संतोष गुप्ता, सिद्धार्थ मेहता, बादल शर्मा, सक्षम दुबे, कैलाश सुभाष खंडेलवाल, सुनील जैन,दादाजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सपना अरझरे एवं त्रिवेणी समिति के सदस्य उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम का आभार सहसचिव अनुज मुंदड़ा ने व्यक्त किया।












