
रिपोर्टर = भव्य जैन
झाबुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम UIT कॉलेज, झाबुआ में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस अवसर पर अभाविप के जिला संयोजक अजय भूरिया मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में अजय भूरिया ने कहा कि इंजीनियरिंग कॉलेज विद्यार्थी परिषद के संघर्ष का परिणाम है। जब-जब मुख्यमंत्री जी का झाबुआ दौरा हुआ, तब-तब परिषद कार्यकर्ताओं ने कॉलेज की मांग रखी और आज यह संस्थान बनकर संचालित हो रहा है। यह परिषद की दीर्घकालीन मेहनत का परिणाम है।
अभाविप नगर मंत्री ने बताया कि विद्यार्थी परिषद विभिन्न गतिविधियों और आयामों के माध्यम से युवाओं को जोड़ने का कार्य निरंतर कर रही है। इसी क्रम में कॉलेज इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें कॉलेज अध्यक्ष के रूप में अभिनव सिंह बारिया और मंत्री के रूप में सलोनी अजनार को नियुक्त किया गया। साथ ही 25 कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
अंत में, कार्यक्रम में कॉलेज अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।












