
रिपोर्टर= भव्य जैन
झाबुआ नगर में असमिता किक बॉक्सिंग सिटी लीग 2025-26 प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 14 सितंबर 2025 को झाबुआ के एक निजी गार्डन में किया गया था। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों की महिला एथलीट्स ने भाग लिया।
हमारे शारदा विद्या मंदिर, झाबुआ की छात्राएँ अंशिका डामोर एवं श्रद्धा वास्केल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। उनकी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट खेल भावना ने सभी का दिल जीत लिया।
विद्यालय प्राचार्य दीपशिखा तिवारी, उपप्राचार्य मकरंद आचार्य, एवं संचालक किरण शर्मा ने छात्राओं को हार्दिक बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी उपलब्धियाँ विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं और विद्यालय का नाम रोशन करती हैं।
शारदा विद्या मंदिर परिवार पूरे गर्व से छात्राओं की इस सफलता को सलाम करता है और आने वाले समय में भी इसी प्रकार की उपलब्धियाँ प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं देता है।








