बिहार

2025 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनेगी : एज्या यादव

2025 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनेगी : एज्या यादव

समस्तीपुर मोहीउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र के बलुआही स्थित ए एंड ई कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रांगण में रविवार को तेजस्वी विचार, युवा का संचार के तहत जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ एज्या यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव का जो मोनोफेस्टो तैयार है उसे हर हाल में बिहार महागठबंधन की सरकार बनते ही लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा माई बहिन मान योजना के तहत तेजस्वी का वादा हर महिला को 2500 रूपया प्रति माह उनके खाते में भेज दिया जाएगा। यही नहीं बिहार के तमाम बिजली उपभोक्ताओं को प्रति माह 200 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी जो इस समय मात्र 125 यूनिट फ्री में बिजली मिल रहा है। पूर्व विधायक ने कहा कि वृद्ध एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 1500 रुपया मिलेगा जो वर्तमान में 11 सौ रूपया मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार हमारे नेता तेजस्वी यादव द्वारा घोषणा का कॉपी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता एनडीए सरकार से मुंह मोड़ लिया है जनता 2025 के विधानसभा चुनाव में सबक सिखाने का काम करेगी। बिहार की जनता इन लोगों के झांसे में अब नहीं आने वाली है। श्रीमति एज्या यादव ने कहा इस दफा बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!