बिहार

निषाद आरक्षण लागू न करने के विरोध में प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री का किया गया पुतला दहन 

निषाद आरक्षण लागू न करने के विरोध में प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री का किया गया पुतला दहन

समस्तीपुर । जिले के उजियारपुर के बाबू लाल चौक के पास विकासशील इंसान पार्टी जिला समस्तीपुर पार्टी के तमाम कार्यकर्त्ता व पदाधिकारियों के द्वारा निषाद आरक्षण पदाधिकारियों विरोधी बीजेपी सरकार के खिलाफ उजियारपुर बाबूलाल चौक पर धरना प्रदर्शन कर मोदी, अमित शाह के पुतला दहन किया गया। इस मौक़े पर उपस्थित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव चौधरी, जिला अध्यक्ष आदर्श कुमार पिंटू, महिला जिला अध्यक्ष पुष्पा सहनी,वीआईपी नेता मंतेश पासवान, जिला प्रभारी संजय सहनी, एनवीएस जिला अध्यक्ष अजय सहनी, युवा जिला अध्यक्ष संतोष चौधरी, जिला उपाध्यक्ष विपत सहनी, इंदरजीत सहनी, जिला सचिव सीताराम सहनी, श्याम सहनी, छात्र जिला अध्यक्ष रौशन सहनी, प्रखंड अध्यक्ष यशवंत सहनी, उपेन्द सहनी, देव कुमार सहनी, सनोज सहनी, आचल सहनी, मंजय सहनी, विनोद सहनी, आई टी सेल मीडिया प्रभारी परशुराम सहनी, जीतन सहनी, विश्वनाथ सहनी, दीपक कुमार, पंकज कुमार, संतोष कुमार साहित पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!