उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

मुजफ्फरनगर न्यूज़: हाईवे पर टायर फटा, दिल्ली दंपति की दर्दनाक मौत, तीन घायल

मुजफ्फरनगर न्यूज़: हाईवे पर टायर फटा, दिल्ली दंपति की दर्दनाक मौत, तीन घायल

संवाददाता योगेश कुमार

मुजफ्फरनगर | Muzaffarnagar News। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर रविवार को एक तेज रफ्तार कार का टायर निकलने से भयानक हादसा हुआ। इस दुर्घटना में दिल्ली निवासी पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। कार अनियंत्रित होकर कई पलटे खाकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में एक मासूम बच्ची सहित परिवार के तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा हैप्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली के बसंत विहार निवासी 60 वर्षीय तुलसी राम गौड़ अपने परिवार के साथ हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। कार में उनकी पत्नी 55 वर्षीय संतोष देवी, पुत्री 26 वर्षीय गीता, पुत्र 25 वर्षीय नीतीश, और तीन साल की पोती काशवी सवार थे। कार उनके पुत्र नीतीश चला रहा था और वह काफी तेज़ रफ्तार में थी।पुरकाजी थाना क्षेत्र के फलौदा गांव के पास भैसानी कट पर अचानक कार का पिछला पहिया निकल गया। पहिया निकलते ही कार अनियंत्रित हो गई और कई पलटे खाकर डिवाइडर से टकराई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े।सूचना मिलने पर पुरकाजी थाना प्रभारी जयवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। अस्पताल में डॉक्टरों ने तुलसी राम गौड़ और उनकी पत्नी संतोष को मृत घोषित किया। वहीं, गीता, नीतीश और काशवी को चोटें आई हैं, जिनका इलाज जारी है।पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दिल्ली में रह रहे परिवार के अन्य लोगों को इस दुखद घटना की जानकारी दे दी है

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!