खानपुर नत्थूद्वार में हुआ बिहार बदलाव सभा,
अपने बच्चे के लिए जन सुराज पार्टी को एक मौका जरूर दें : संजय कुमार गौतम

समस्तीपुर। जिले के खानपुर प्रखंड के अंतर्गत नत्थूद्वार गांव स्थित पैक्स गुदाम के पास जन सुराज पार्टी के ओर से भावी उम्मीदवार ई महेश कुमार के द्वारा बिहार बदलाव सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ई महेश कुमार ने की जबकि संचालन रंजन कुमार ने की। बिहार बदलाव सभा को संबोधित करते हुए प्रमंडलीय संयोजक संजय कुमार गौतम ने कहा कि जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर लगभग तीन साल से घर घर जाकर पार्टी हित के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी आएगा तो पांच काम हो जाएगा। श्री गौतम ने कहा कि बिहार में बदलाव की जरूरत है। बिहार के लोगों ने लालू प्रसाद शासन को 15 साल देखा, नीतीश कुमार के शासन को 20 साल देखा सभी ने जनता को ठगने का काम किया। जन सुराज पार्टी के वक्ताओं ने बिहार बदलाव सभा में कहा कि एक दफा आप अपने बच्चे के हित के लिए प्रशांत किशोर के हांथ को मजबूत करें। अगर जन सुराज पार्टी की सरकार बिहार में बनती है तो सर्व प्रथम युवाओं का पलायन बंद के युवाओं को बिहार में ही रोजगार दिया जाएगा। यही नहीं बुजुर्गों को दो हजार रूपया पेंशन मिलेगा, महिलाओं को रोजगार के लिए मात्र चार प्रतिशत पर ऋण दिया जाएगा जो अन्य बैंकों से कम है। अंत में वक्ताओं ने कहा कि जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार को बस्ता छाप पर वोट देने का काम करें। बिहार बदलाव सभा में तीन जिला के प्रभारी संजय कुमार गौतम, भावी उम्मीदवार डॉक्टर गोविंद कुमार सिंह, भावी उम्मीदवार ई महेश कुमार, भावी उम्मीदवार वसीम राजा, निरंजन ठाकुर, गोपाल कुमार, राम दयाल यादव, महेश कुमार ठाकुर, राजेश राउत, अमित कुमार, वारिसनगर प्रखंड अध्यक्ष मो जहांगीर, आशुतोष कुमार मिश्रा, रविन्द्र कुमार चौधरी, विनय कुमार, मोहन पांडे, सुनील कुमार आदि ने भाग लिया।