ताज़ा ख़बरें

तुलसी उत्सव समिति द्वारा 20 सितंबर को आयोजित होगा अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन।

कवि जगदीश सोलंकी, डा.आदित्य जैन, दीपक पारीक, पार्थ नवीन, सोनल जैन, सिद्धार्थ देवल देंगे अपनी प्रस्तुति।

तुलसी उत्सव समिति द्वारा 20 सितंबर को आयोजित होगा अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन।

कवि जगदीश सोलंकी, डा.आदित्य जैन, दीपक पारीक, पार्थ नवीन, सोनल जैन, सिद्धार्थ देवल देंगे अपनी प्रस्तुति।

खंडवा। श्री तुलसी पुण्यतिथि उत्सव समिती द्वारा प्रतिवर्षानुसार आयोजित होने वाले कवि सम्मेलन को भव्य रूप में आयोजित करने का निर्णय लिया गया जिसमें अखिल भारतीय स्तर के कवियों को आमंत्रित किया जाएगा । समिति के अध्यक्ष आशीष चटकेले एवं महामंत्री दिनेश पालीवाल ने बताया कि समिति के गठन का यह 101 वाँ वर्ष है । इस वर्ष आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के बड़े कवि एवं गीतकार जगदीश सोलंकी कोटा, सिद्धार्थ देवल, उदयपुर ओजस्वी स्वर, दीपक पारीक भीलवाड़ा लाफ्टर शो फेम हास्य हंगामा, डॉ. आदित्य जैन, कोटा लपेटे में नेताजी फेम लोकप्रिय मंच संचालक, सुश्री सोनल जैन सूरत अंतरराष्ट्रीय श्रृंगार कवयित्री, पार्थ नवीन प्रतापगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हास्य पैरोडीकार अपनी प्रस्तुति देंगे। समाजसेवी व समिति सदस्य सुनील जैन ने बताया कि हमारे नगर खंडवा मैं कवि सम्मेलनों को श्रोता उपस्थित होकर बड़े आनंद के साथ सुनते हैं नगर में बरसों से कवि सम्मेलन की परंपरा चल रही है। बड़े स्तर के कवि सम्मेलन भी लगातार होते रहते है। तुलसी उत्सव समिति द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आगामी 20 सितंबर शनिवार को पुरानी अनाज मंडी पर आयोजित किया जाएगा । समिति सदस्यों ने समिति का 101 वाँ वर्ष भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया है। समिति के भावेश बिल्लोरे, भूपेन्द्र सिंह चौहान, सुनील जैन, मंगलेश शर्मा, रितेश चौहान, प्रदीप जैन, विवेक माहेश्वरी, सत्येन्द्र सोहनी, प्रदीप कानूगो, वासुदेव पंवार, आलोक खेड़ेकर, संजय दुबे, सतीश जैन, मंगलेश तोमर, मनोज यादव, मनोज लाड़, अनिल गुहा, मनोज जोशी, दिलीप पटेल ने कवि प्रेमियों को आयोजित कवि सम्मेलन में उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!