
नवकार नगर रहवासियों ने सड़क एवं अन्य समस्याओं को लेकर उपायुक्त को सोंपा ज्ञापन।
उपायुक्त एवं क्षेत्र के पार्षद ने किया आश्वस्त शीघ्र भरे जाएंगे गड्ढे, बनवाई जाएगी नई सड़क।
खण्डवा। इंदौर रोड स्थित नवकार नगर क्षेत्र के रहवासी शुक्रवार को दोपहर 12.30 बजे नगर निगम कार्यालय पहुंचे। नवकार नगर क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों को लेकर सभी ने आक्रोश जताया। महापौर के नाम क्षेत्रवासियों द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि यहां आए दिन दुर्घटना होती है एवं गड्डों वाहन चलाना भी दूभर हो गया है। इन दोनों खंडवा में चातुर्मास के लिए विराजमान मुनि संघ नवकर नगर में विराजमान है वह पैदल भ्रमण करते हैं सड़कों में गढे और गिट्टियों के कारण काफी समस्या का सामना संत जनों के साथ आमजन को करना पड़ रहा है एक दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए लकड़ी के पाटो की व्यवस्था की जाती है। सभी क्षेत्रवासी महापौर से मिलकर ज्ञापन देना चाहते थे पर कार्यालय में उपस्थित नहीं होने के कारण उपायुक्त सचिन सिटोले को ज्ञापन सोप कर अपनी मांग रखी। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि सड़कों को लेकर जैन समाज एवं क्षेत्र के नागरीकगण भी नगर निगम पहुंचे थे। शांति के साथ सभी ने अपनी बात रखी क्षेत्र के पार्षद एवं एम आई सी के सदस्य राजेश यादव ने भी क्षेत्र वासियों की ओर से अपनी बात उपायुक्त श्री सिटोले के समक्ष रखी और जल्द सड़क निर्माण की बात कही। पार्षद राजेश यादव ने बताया कि क्षेत्र में में डामरीकृत सड़क निर्माण को कार्रवाई की जा रही है वर्षा काल के पश्चात सड़क बनवाई जाएगी सड़क में हुए गढ़ों को भरा जा रहा है। क्षेत्र वासियों ने ज्ञापन के माध्यम से निवेदन किया गया कि हम नवकार नगर, खण्डवा के निवासी आपका ध्यान हमारी कॉलोनी में व्याप्त गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करना चाहते हैं। हमारी कॉलोनी की सड़कें अत्यंत जर्जर अवस्था में पहुँच चुकी हैं जहाँ सड़कों पर बड़े-बड़े गड्डे एवं ऊबड़-खाबड़ स्थान बनने के कारण आवागमन में असुविधा के साथ-साथ, जान-माल की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। विशेष रूप से वर्षा के समय ये गड्डे पानी से भर जाते हैं, जिससे सड़कों की स्थिति और भी दयनीय हो जाती है। परिणामस्वरूप, आए दिन आम-जन दुर्घटनाग्रस्त हो कर घायल हो चुके हैं, जिनमें रूप से चोटिल होने की घटनाएँ सामने आ चुकी हैं। यह समस्या महिलाओं, बुजुर्गों और छोटे बच्चों के लिए कई बार गंभीर अत्यंत घातक बन गई है। हम कॉलोनीवासियों का आपसे विनम्र अनुरोध हैं कि कृपया इस अतिविकट समस्या का संज्ञान लेते हुए हमारी कॉलोनी में तत्काल प्रभाव से आर.सी.सी. रोड निर्माण कार्य प्रारंभ करवाने की कृपा करें। इस कार्य से न केवल नागरिकों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी अपितु भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को भी रोका जा सकेगा। आपके सकारात्मक एवं त्वरित संज्ञान की हम अपेक्षा करते हैं। इस अवसर ज्ञापन का वाचन क्षेत्र के प्रिवेश भारद्वाज मैं अपनी बात रखते हुए किया नवकार नगर क्षेत्रवासी पंकज छाबड़ा, प्रशांत जैन, डॉक्टर सौरभ सोनी, भूषण पाटीदार, आरती छाबड़ा, शीतल भारद्वाज, कल्याण जैन, अतुल जैन,पंकज सेठी, हिमांशु जौहरी शैलेंद्र अग्रवाल सुरेंद्र जैन, सुनील जैन,प्रेमांशु जैन, अतुल जैन, अर्पित जैन, भाविन जैन, पंकज बंसल, डॉक्टर अजय लाड मनीष पाटनी कमलेश जैन, सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।








