जेसीआई एवं पूर्व निमाड सामाजिक सेवा समिति के तत्वाधान में दादाजी वार्ड में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आज
खंडवा । जेसी सप्ताह के अंतर्गत कई सेवा के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं, उसी के अंतर्गत 13 सितंबर शनिवार, प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 01 बजे तक जेसीआई एवं पूर्व निमाड सामाजिक सेवा समिति के तत्वाधान में श्री दादाजी वार्ड, मूलभूत सेवा केन्द्र, शिवाजी नगर पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि आयोजित शिविर में प्रसिद्ध चिकित्सकों डॉक्टर रूपलता पटेल, डॉ अनिल पटेल, डॉक्टर सरिता पारगी, सौरभ डॉक्टर सौरभ सोनी व अन्य डॉक्टरों द्वारा रोगों का उपचार व जांच नि:शुल्क की जावेगी। जेसीआई अध्यक्ष सुजाता मोरे, हेमंत मुंदडा एवं आशीष चटकेले ने समस्त वार्डवासियों से आग्रह किया है की स्वास्थ्य शिविर का लाभ प्राप्त करें।








