
खण्डवा//

शासकीय हाई स्कूल बमनगांव अखाई में शुक्रवार को उमंग दिवस का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता डॉ हरिप्रसाद सोनी नर्मदा नगर थे। साथ ही श्रीमती अंजलि महाजन द्वारा छात्र-छात्राओं को मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई।इस कार्यक्रम में पोस्टर,चित्रकला, निबंध नाटक, वाद विवाद, जैसी प्रतियोगिता भी संचालित की गई। जिसमें विद्यार्थियों ने बड़चढ़कर हिस्सा लिया तत्पश्चात अतिथिद्वय के साथ श्रीमती शीतल माहेश्वरी वह ग्राम की सरपंच श्रीमतीआशा मालवीय व सरपंच प्रतिनिधि श्रीमुकेश मालवीय एवं पंचायत सदस्य बसंत भगोरे की उपस्थिति में निशुल्क साइकिल का वितरण भी किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम के नोडल श्री अनंत नारायण तिवारी व श्रीमती निधि शर्मा तथा श्रीमहेश नीलकंठ के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। साइकिल वितरण त्रिलोक पटेल व लखनलाल गार्गव के मार्गदर्शन में हुआ।साइकिल पाकर विद्यार्थियों के चहरे पर खुशी झलक रही थी।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री रवि माहेश्वरी व समस्त विद्यालय स्टॉफ मौजूद था।













