ताज़ा ख़बरें

नवरत्न परिवार का प्रथम जिला महासम्मेलन बड़ौदनगर में संपन्न

बडौद आगर मालवा से संजय जैन की रिपोर्ट

नवरत्न परिवार का प्रथम जिला महासम्मेलन बड़ौद नगर में संपन्न

पीयूष जैन बने नवरत्न परिवार आगर जिला अध्यक्ष

बड़ौद। नवरत्न परिवार का प्रथम जिला महासम्मेलन बड़ौद नगर में उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय, प्रांतीय एवं जिला स्तर के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में युवा सदस्य उपस्थित रहे।

महासम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण जी फुलेरा, संघ प्रमुख कन्हैया लाल जी नौलखा, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष संजय जी डद्दा, राष्ट्रीय महासचिव यशवंत जी सांखला, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री लोकेश जी जैन, मध्यप्रदेश महासचिव राकेश जी दुग्गड, मध्यप्रदेश कार्यसमिति सदस्य नवीन जी सुराणा, राष्ट्रीय सलाहकार बोर्ड सदस्य विजय जी देसलेहरा, मध्यप्रदेश सदस्य अंकुर जी जैन, सिद्धार्थ जी फुलेरा, राहुल जी काठेड आदि गणमान्य अतिथि मंचासीन रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान नेमिनाथ जी एवं परम पूज्य आचार्य भगवान नवरत्न सागर सुरीश्वर जी महाराज साहब के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुई। तत्पश्चात् विराजित साध्विवर्या द्वारा महामांगलिक का श्रवण करवाकर सम्मेलन का शुभारंभ किया गया।

स्वागत भाषण नवरत्न परिवार बड़ौद शाखा अध्यक्ष विपुल गांधी एवं शाखा सचिव अंकित हंसगोता ने दिया। इसके बाद मंचासीन अतिथियों ने महासम्मेलन को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और युवाओं की भागीदारी पर अपने विचार रखे।

आगर जिला टीम की घोषणा

महासम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण जी फुलेरा ने युवाओं से आगामी इंदौर राष्ट्रीय अधिवेशन में बड़ी संख्या में सम्मिलित होने का आग्रह किया। इसी क्रम में आगर जिला टीम की घोषणा की गई—

जिला अध्यक्ष – पीयूष जी हंसगोता

जिला महासचिव – विराम जी श्रीपाल

जिला उपाध्यक्ष – राजू जी कटारिया, हर्ष जी जैन

जिला कोषाध्यक्ष – अरिहंत जी संघवी

जिला संगठन मंत्री – अरविंद जी नलवाया

जिला प्रचार मंत्री – चिराग जी कोठारी

जिला मीडिया प्रभारी – हार्दिक जी जैन

जिला कार्यकारिणी सदस्य – तरुण जी तर्वेचा, निर्मित जी पिछोलिया

जिलेभर से युवाओं की सहभागिता

सम्मेलन में नवरत्न परिवार की बड़ौद, आगर, पिपलोन, तनोडिया, नलखेड़ा, बड़ागांव, बड़ोदिया, इंदौख आदि शाखाओं से बड़ी संख्या में युवा प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन रोहित कुंडल बोहरा द्वारा किया गया।

महासम्मेलन का संपूर्ण आयोजन व लाभ नवरत्न परिवार शाखा बड़ौद द्वारा लिया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!