ताज़ा ख़बरें

तिरुपति में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में शामिल होंगी पंधाना की विधायक छाया मोरे।

देश भर से चुनिंदा महिला जनप्रतिनिधि एवं बुरोक्रेट्स सम्मिलित होकर कार्ययोजना बनाएंगे।

तिरुपति में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में शामिल होंगी पंधाना की विधायक छाया मोरे।

देश भर से चुनिंदा महिला जनप्रतिनिधि एवं बुरोक्रेट्स सम्मिलित होकर कार्ययोजना बनाएंगे।

ध्यप्रदेश से कुल 4 महिला विधायक होंगी सम्मिलित।

खंडवा। मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय के पत्र क्रमांक 642 जानकारी के अनुसार, विधायक श्रीमती छाया मोरे तिरुपति (आंध्र प्रदेश) में 14 और 15 सितंबर को आयोजित होने वाले “महिला सशक्तिकरण हेतु विधायी समितियों का सम्मेलन” में शामिल होंगी। इस सम्मेलन में प्रदेश से कुल चार महिला विधायक प्रतिनिधित्व करेंगी।
समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि विधायक श्रीमती छाया मोरे इस समय महिला एवं बाल विकास की विधानसभा स्तरीय समिति की सदस्य भी हैं। सम्मेलन में उन्हें महिलाओं के सशक्तिकरण और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार एवं सुझाव साझा करने का अवसर मिलेगा। सम्मेलन का व्यापक विषय “विकसित भारत के लिए महिला नेतृत्व में विकास” रखा गया है। उद्घाटन सत्र के बाद प्रतिनिधि दो उपविषयों पर चर्चा करेंगे – जेंडर रिस्पॉन्सिव बजटिंग, उभरती प्रौद्योगिकियों की चुनौतियों का सामना करने हेतु महिलाओं का सशक्तिकरण। इस दौरान श्रीमती मोरे अपने अनुभव और दृष्टिकोण से महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने पर सारगर्भित सुझाव प्रस्तुत करेंगी। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की गौरतलब है कि विधायक छाया मोरे विधानसभा में भी क्षेत्र के विभिन्न जनहित मुद्दों पर मुखरता से अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं। उनका यह दौरा न केवल खंडवा बल्कि पूरे प्रदेश की महिलाओं की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!