ताज़ा ख़बरें

सांसद के साथ खंडवा विधायक ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गडकरी से की मुलाकात।

यातायात समस्या दूर करने के लिए रूधी डुल्हार फोर लाइन सड़क निर्माण एवं लाल चौकी पर और ब्रिज निर्माण को लेकर सोंपा मांग पत्र।

सांसद के साथ खंडवा विधायक ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गडकरी से की मुलाकात।

यातायात समस्या दूर करने के लिए रूधी डुल्हार फोर लाइन सड़क निर्माण एवं लाल चौकी पर और ब्रिज निर्माण को लेकर सोंपा मांग पत्र।

खंडवा। लगातार प्रयास करने से ही सफलता मिलती है। चुने हुए जनप्रतिनिधियों का दायित्व होता है कि अपने क्षेत्र के विकास एवं क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में शामिल होकर उनकी समस्याओं का निराकरण करें। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि एक और जहां सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल संसदीय क्षेत्र के विकास को लेकर दिल्ली में अलग-अलग विभागों के मंत्रियों से मिलकर विकास कार्यों को स्वीकृत करा रहे हैं वही खंडवा जिला मुख्यालय की विधायक कंचन मुकेश तनवे एवं विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं। सुनील जैन ने बताया कि बुधवार को दिल्ली में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के साथ विधायक कंचन मुकेश तनवे ने खंडवा में बढ़ती हुई यातायात की समस्या को दूर करने के उपदेश को लेकर लगभग 22 किलोमीटर रूधी से डुल्हार तक बाईपास फोर लाइन सड़क निर्माण एवं लाल चौकी स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण को लेकर केंद्रीय मंत्री सड़क परिवहन नितिन गडकरी को अनुरोध पत्र सोंपकर इस महति मांग को स्वीकृत करने का अनुरोध किया। दोनों महत्वपूर्ण योजना स्वीकृत होने पर खंडवा वासीयो को काफी बड़ी यातायात की समस्या से निजात मिलेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!