खरगोनमध्यप्रदेश

संदीप पटेल को मिली निजी फलोद्यान से समृद्धि की दिशा

खरगोन ब्रेकिंग

संदीप पटेल को मिली निजी फलोद्यान से समृद्धि की दिशा

 

  📝 खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट..

खरगोन 09 सितंबर 2025। रूपखेड़ा निवासी संदिप पटेल को मनरेगा योजना के तहत निजी फलोद्यान के माध्यम से समृद्धि की नई दिशा मिली है। संदीप अपनी कृषि भूमि पर मौसंबी की फसल से 4 लाख रुपए की कुल आय प्राप्त कर रहे हैं, जिससे उनके परिवार का भविष्य सुरक्षित हुआ है।

 

संदीप पहले अपनी 0.4 हेक्टेयर कृषि भूमि पर कपास और गेहूं की खेती करते थे। 40 हजार रुपए की लागत से 5 क्विंटल कपास और 12 क्विंटल गेहूं की उपज से इन्हें कुल आय 80 हजार रुपए ही हो पाती थी। अब इसी खेत में 1.25 लाख रुपए के प्रारंभिक निवेश से लगाए मौसंबी के बगीचे से इन्हें 200 क्विंटल उपज प्राप्त हो रही है, जिससे इन्हें 2.75 लाख रुपए की शुद्ध लाभ हो रही है और इनकी आर्थिक स्थिति में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है।

 

ग्राम पंचायत रूपखेड़ा द्वारा आयोजित ग्राम सभा में सर्वसम्मति से संदीप का चयन मनरेगा योजनांतर्गत निजी फलोद्यान के लिए किया गया था, जिसकी तकनीकी और प्रशासकीय स्वीकृति वित्त वर्ष 2020-21 में जारी हुई थी। इस कार्य के लिए 1.63 लाख रुपए की लागत से 342 मानव दिवस का रोजगार भी क्षेत्रवासियों के लिए सृजित हुआ था।

 

संदीप पटेल की कहानी मनरेगा योजना की उपयोगिता और इसके द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की आय में वृद्धि करने की क्षमता को दर्शाती है। इस योजना के तहत मिलने वाली सहायता और समर्थन से ग्रामीण किसान अपने खेत में फलदार पौधे लगाकर अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!