खरगोनमध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर पूजन सामग्री उत्पादन इकाइयों की होगी स्थापना

उद्यम क्रांति योजना के तहत ऐसी इकाइयों को मिलेगी सहायता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर पूजन सामग्री उत्पादन इकाईयों की होगी स्थापन

 

उद्यम क्रान्ति योजना के तहत ऐसी इकाईयों को मिलेगी सहायता

 

खरगोन 08 सितंबर 2025। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए गए हैं कि म.प्र. में धार्मिक दृष्टि से लोक विकसित किये जा रहे हैं। इन लोकों में धार्मिक आयोजन, पूजा पाठ एवं अनुष्ठान इत्यादि कार्य निरंतर प्रतिदिन होते है। इन धार्मिक कार्यों में उपयोग होने वाले कुमकुम, रोली, अगरबत्ती, धूपबत्ती, अष्टगंध, सिंदुर, चंदन पाउडर, हल्दी, अबीर, गुलाल रंगाली, कपूर, गंगाजल, चावल पंचमेवा, हवन सामग्री, कपास की बाती एवं फुलबाती इत्यादि का प्रचुर मात्रा में उपयोग होता हैं। स्वरोजगार की दृष्टि से इस प्रकार के उद्योग/उत्पादन ईकाईयों की स्थापना प्रदेश में की जाए।

 

म.प्र. खोदी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की प्रभारी प्रबंधक श्रीमती शीला मण्डलोई ने बताया कि प्रदेश में पूजन सामग्री उत्पादन करने वाली इकाईयों को बढ़ावा देने एवं प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश में सुक्ष्म, लघु और मध्यम और मध्यम उद्यम विभाग म.प्र. शासन द्वारा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से ऐसी इकाईयों को बिना गारंटी का ऋण एवं ब्याज सब्सिडी प्रदान की जा रही हैं।

 

 प्रदेश में पूजन सामग्री का उत्पादन करने वाजी इकाईयों को उद्यम क्रांति योजना से लाभान्वित किया जा रहा हैं। इस योजना का संचालन जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र द्वारा किया जाना हैं। म.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड जिला पंचायत कार्यालय द्वारा इन इकाईयों की स्थापना के लिए प्रोत्साहन एवं प्रचार-प्रसार किया जा रहा हैं। इसके लिए आवेदन Samast.mponline.gov.in पर किया जा सकता हैं।

 

पूजन सामग्री उत्पादन करने वाली इकाईयाँ उक्त वेबसाईट के माध्यम से अपना पंजीयन आनलाईन करवा सकते हैं। उद्यम कांति योजना में विनिर्माण इकाई में 50 हजार से लेकर 50 लाख रुपये तक एवं सेवा क्षेत्र में 50 हजार से लेकर 25 लाख रुपये तक का ऋण 3 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए प्रभारी प्रबंधक श्रीमती शीला मण्डलोई म.प्र. खोदी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड जिला पंचायत पुराना कलेक्टर परिसर खरगोन मो. 9753443872 एवं महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र खरगोन मो.नं. 9718082984 पर सम्पर्क किया जा सकता हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!