उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंधार्मिकमेरठ

गणपति बप्पा को विदाई देने सड़क पर उतरे श्रद्धालु गणपति के जयकारों से गूंजता रहा पूरा हस्तिनापुर

गणपति बप्पा मोरया… हस्तिनापुर में श्रद्धालुओं ने धूमधाम से किया गणेश विसर्जन; ढोल-नगाड़ों पर जमकर झूमे लोग

कस्बे के रामलीला मैदान में चल रहे श्री गणेश चतुर्थी मेला महोत्सव के  दासवे दिन भगवान गणेश की पूजा अर्चना की गई और गणेश भगवान को दी गई विदाई। इसके पश्चात लड्डूओं का भोग लगाया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया। गणपति विसर्जन के समय लोगों में एक अलग ही उत्साह दिखाई दे रहा था। हस्तिनापुर में भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई।

संयोजक रणधीर उपाध्याय ने बताया कि श्री गणेश चतुर्थी पर्व सर्वसिद्धिदायक है।शहर में जगह-जगह पर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करके गणेश उत्सव मनाया जा रहा है तथा कुछ जगह पर आज बैंड बाजे ढोल नगाढ़ो के साथ गणपति जी को विसर्जित किया जा रहा है और नाचते गाते गणपति जी को विदा किया गया है।

हस्तिनापुर में धूमधाम के साथ किया गया गणपति विसर्जन   भजनों की धुन पर झूमते हुए शोभायात्रा में भाग लिया। और हस्तिनापुर में नाचते गाते हुए गणपति जी को मनाते हुए गणपति जी को अगले बरस फिर आने का न्योता दिया और श्रद्धा पूर्वक हस्तिनापुर गंगा नहर में गणपति जी का विसर्जन किया कार्यक्रम को सफल बनाने में ओमबीर भडाना, दीपक कश्यप, देवेंद्र, अंकित, अनीता उपाध्याय, जीतेश भडाना, विष्णु कश्यपर सौरव आदि का सहयोग रहा

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!