
*दौरे का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश एवं जापान के मध्य औद्योगिक,आर्थिक, सांस्कृतिक एवं तकनीकी सहयोग को सुदृढ़ करना तथा प्रदेश व जनपद में निवेश के नवीन अवसरों को है बढ़ावा देना*
आगरा मे जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के मा.गवर्नर कोटारो नागासाकी, उप-गवर्नर जुनिची इशिदेरा
के नेतृत्व में उच्चस्तरीय 240 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमण्डल ने ताज महल दीदार किया।
उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के फतेहाबाद रोड स्थित होटल जेपी पैलेस पहुंचने पर उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री मा.श्री जयवीर सिंह जी ने प्रतिनिधिमंडल की आगवानी की। महानिदेशक पर्यटन डॉ. वेदपति मिश्र, जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल जी, पुलिस कमिश्नर श्री दीपक कुमार अपर आयुक्त श्री राजेश कुमार जी ने मा.गवर्नर कोटारो नागासाकी के नेतृत्व में 240 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल का पुष्पगुच्छ देकर, रोली तिलक से भव्य स्वागत किया,
मा.मंत्री महोदय व जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर ने होटल जेपी पैलेस में दोपहर के भोजन के दौरान यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर कोटारो नागासाकी, उप-गवर्नर जुनिची इशिदेरा के नेतृत्व में उच्च स्तरीय जापानी प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से मुलाकात की। तत्पश्चात जापानी प्रतिनिधिमंडल ने ताजमहल का अवलोकन किया,प्रतिनिधिमंडल के स्वागत में मार्ग पर ब्रज के लोकनृत्य तथा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई।
उक्त प्रतिनिधिमंडल का दौरा उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है।यह प्रतिनिधिमंडल ‘यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट’ और बिजनेस कॉन्क्लेव के सिलसिले में भारत आया है, जापानी उद्योगपतियों और निवेशकों के साथ उत्तर प्रदेश में विनिर्माण, स्वच्छ ऊर्जा , तकनीकी सहयोग और रोजगार के अवसरों के नए द्वार खोलेगा।
मा. गवर्नर महोदय कोटारो नागासाकी ने सपत्नीक ताज महल का दीदार किया, ताजमहल को देख कर वह अभिभूत नजर आए।
ताजमहल अवलोकन के बाद मा. मंत्री महोदय ने मा. गवर्नर महोदय को ताज का मोमेंटो भेंट किया। तत्पश्चात उच्च स्तरीय लखनऊ के लिए प्रस्थान कर गया।
………..
अभय भारद्वाज (आगरा रिपोर्टर )











