ताज़ा ख़बरें

विधायक श्रीमति तनवे ने कालमुखी के स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों की समीक्षा की

खास खबर

विधायक श्रीमति तनवे ने कालमुखी के स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों की समीक्षा की

खण्डवा//विधायक श्रीमति कंचन मुकेश तनवे ने आगामी 14 सितंबर को खण्डवा विकासखण्ड के ग्राम कालमुखी में आयोजित होने वालें मेगा स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में विधायक श्रीमति तनवे ने गुरुवार को कालमुखी में खंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर स्वास्थ्य शिविर में अधिक से अधिक मरीजों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से गांव गांव में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने एवं चिन्हित मरीजों की लाइन लिस्टिंग करने के निर्देश दिए, ताकि इंदौर के विशेषज्ञ डॉक्टर्स की सेवाएं ग्रामीणजनो को मिल सकेें। इस दौरान सहायक कलेक्टर एवं जनपद सी. ई. ओ. डॉ श्री कृष्ण सुशीर , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री बजरंग बहादूर, षिविर नोडल अधिकारी डॉ. रष्मि कौषल, मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ.एन.के.सेठिया, कालमुखी सरंपच प्रतिनिधि, तहसीलदार श्री महेश सोलंकी, थाना प्रभारी जी पी वर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
बैठक में डॉ. सेठिया ने बताया कि कमिश्नर इन्दौर संभाग श्री दीपक सिंह की पहल पर संभाग के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में जिला प्रशासन के सहयोग से मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में खंडवा जिले के विकासखण्ड खण्डवा के हायर सेकेण्ड्री स्कूल ग्राम कालमुखी में यह स्वास्थ्य षिविर 14 सितंबर को आयोजित किया जायेगा। षिविर में दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों को विभिन्न बीमारियों की स्वास्थ्य जांच जिसमें एक्स-रे, ई.सी.जी., ईको, मेमोग्राफी, सोनोग्राफी, पेथालॉजी जांच, सिकल सेल जैसी बीमारियों की पहचान के लिए उच्च स्तरीय जांच अत्याधुनिक मशीनों से की जाएगी। साथ ही चिकित्सकीय परामर्श व निषुल्क दवाई वितरण की सुविधा भी उपलब्ध होगी। षिविर में इंदौर के प्राईवेट एवं मेडिकल कालेज के चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा भी सेवाएं प्रदान की जायेगी, जिसमें इंदौर के अरविन्दो मेडिकल कॉलेज, शकंरा आई अस्पताल बुरहानपुर के आल इज वेल हॉस्पिटल, शासकीय आर्युवेदिक महाविद्यालय तथा मेडिकल कालेज खण्डवा एवं जिला अस्पताल खण्डवा के विषेषज्ञों द्वारा सेवायें दी जायेगी । स्वास्थ्य षिविर में कार्डियोलॉजी, न्युरोलॉजिस्ट, जनरल मेडिसीन, जनरल फिजिशन, जनरल एण्ड लेप्रोस्कोपिक सर्जन, जनरल सर्जरी, शिशु रोग, बाल हदय रोग, गेस्ट्रोलॉजी, नाक कान गला रोग, स्त्री रोग विशेषज्ञ, केंसर, सिकलसेल, टीबी, लेप्रोसी, सिलोकोसिस हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग, दन्त रोग, मानसिक रोग, चर्म रोग, क्षय रोग, कुष्ठ रोग जैसे विभागों के चिकित्सको द्वारा इन रोगों के मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया जायेगा। स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए जायगे। दिव्यांगजनों के मेडिकल प्रमाण पत्र, सामाजिक न्याय विभाग की योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु आवश्यक प्रबंध किये जायेगा।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!