ताज़ा ख़बरें

*महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के निर्देशन में राजस्व वसूली, नेशनल लोक अदालत, जीआईएस सर्वे एवं ई-केवाईसी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित*

खबर नगर निगम से

*महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के निर्देशन में राजस्व वसूली, नेशनल लोक अदालत, जीआईएस सर्वे एवं ई-केवाईसी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित*

आज नगर निगम सभागृह खंडवा में आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत एवं उपायुक्त श्री एस.आर. सितोले के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी राजस्व अधिकारी श्री प्रकाश राजपूत, प्रभारी योजना अधिकारी श्री नवीन शुक्ला सहित राजस्व विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

*आयुक्त द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश :*
1. *राजस्व वसूली पर जोर*
आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि राजस्व वसूली ही निगम की आय का मुख्य स्रोत है, अतः इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। वार्ड-वार अधिक से अधिक राजस्व वसूल करने के लिए प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करना होगा।
2. *नेशनल लोक अदालत की तैयारी*
आगामी 13 सितम्बर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन होना है। इसकी तैयारियाँ समय से पूर्व पूरी कर ली जाएँ। साथ ही 100% सूचनाएँ नागरिकों तक पहुँचाई जाएँ ताकि अधिक से अधिक करदाताओं को लाभ मिल सके।
• अधिभार में छूट का पूरा लाभ नागरिकों तक पहुँचे।
• छूट अवधि के बाद यदि कोई करदाता कर जमा नहीं करता तो उसके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई कर राजस्व वसूला जाए।
3. जीआईएस सर्वे की प्रगति
निगम क्षेत्र में जितनी भी संपत्तियाँ हैं, उनका फील्ड वेरिफिकेशन किया जाए और जीआईएस सर्वे को प्राथमिकता से पूरा किया जाए।
4. *ई-केवाईसी अभियान*
नागरिकों की संभल एवं समग्र आईडी हेतु डोर टू डोर ई-केवाईसी अभियान को गंभीरता से लेकर तय समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने अपनी प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की और आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

नगर निगम खंडवा नागरिकों से भी अपील करता है कि वे समय पर अपने करों का भुगतान कर नगर के विकास में सहयोग दें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!