ताज़ा ख़बरें

*मानव सेवा, पशु सेवा और प्रभु का सिमरन एक आध्यात्मिक और नैतिक दृष्टिकोण*

*लियो ,लायन्स व आदर्श योग ने राधा अष्टमी पर किये विभिन्न आयोजन*

*मानव सेवा, पशु सेवा और प्रभु का सिमरन एक आध्यात्मिक और नैतिक दृष्टिकोण*
*लियो ,लायन्स व आदर्श योग ने राधा अष्टमी पर किये विभिन्न आयोजन*
खण्डवा।मानव सेवा, पशु सेवा और प्रभु का सिमरन एक आध्यात्मिक और नैतिक दृष्टिकोण है, जो सभी जीवों के प्रति दया, करुणा और प्रेम पर केंद्रित है । यह विचार कि, दूसरों की सेवा करने से शांति और आनंद मिलता है यह कई धार्मिक और दार्शनिक परंपराओं में पाया जाता हैं। मानव और पशु दोनों के प्रति करुणा रखना और मन को ईश्वर की ओर लगाना, एक पूर्ण और सार्थक जीवन का मार्ग प्रशस्त करता है ।इसी भाव को मन में रखकर आदर्श योग,लियो, एवं लायन्स क्लब खण्डवा के संयुक्त तत्वाधान में आज राधाअष्टमी के पावन अवसर को मानव सेवा और पशु सेवा के साथ साथ प्रभु का सिमरन कर मनाया गया। नारायण बाहेती ने बताया कि प्रथम चरण में दिव्यांग आश्रम के बच्चों के साथ प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना कर भोग लगाते हुए बच्चों के बीच प्रसाद वितरण किया गया । तत्पश्चात लियो अक्षय भंडारी की पुत्री अमायरा भंडारी द्वारा छोटी सी उम्र 9 वर्ष में 22 घंटे तक बिना कुछ खाए -पिए एक दिवसीय उपवास कर प्रभु की सेवा की इस उपलक्ष में दिव्यांग आश्रम के बच्चों को स्वादिष्ट दूध एवं जलेबी का प्रसाद वितरण किया गया। द्वितीय चरण गौशाला में राधा जी के जन्मदिन राधा अष्टमी पर राधा कृष्ण को प्रिय गौमाता को दामोदर गर्ग के सहयोग से लायन्स ,लियो व आदर्श योग द्वारा चापड़ एवं अन्य खाद्य सामग्री खिलाकर सेवा की गई। इस अवसर पर लायन्स क्लब खण्डवा अध्यक्ष लायन आशा उपाध्याय, सचिव लायन पवन लाड, लायन नारायण बाहेती, लायन शरद खंडेलवाल, लायन उमाशंकर उपाध्याय, हेमा बाहेती, लियो एडवाइजर लायन घनश्याम वाधवा, लियो क्लब खण्डवा से अध्यक्ष लियो सुमीत परिहार, कोषाध्यक्ष लियो केतन वर्मा, पूर्व अध्यक्ष लियो अर्पित बाहेती, समाजसेवी सुनील जैन उपाध्यक्ष शिवम जायसवाल, पवन जायसवाल, अक्षय भंडारी, रूपाली सोलंकी, अपूर्व उपाध्याय, शिवम राजपूत, धर्मेंद्र सोलंकी आदि उपस्थित रहे।शिवम जायसवाल ने सभी का आभार माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!