ताज़ा ख़बरें

जिले मे त्योहारों के मद्देनजर अवैध शराब प्रकरण मे 02 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

खास खबर

जिले मे त्योहारों के मद्देनजर अवैध शराब प्रकरण मे 02 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
36 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
27 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
खंडवा, 30 अगस्त 2025
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन मे दिनांक 29.08.25 को त्योहारों के मद्देनजर कुल 18 गिरफ़्तारी, 26 जमानती वारंट, 69 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 29.08.25 को मोघट रोड़ खंडवा के आरोपियों 1.शेख जहीर पिता सुबराती जाति मुसलमान उम्र 48 साल, 2. शेख शाकीर पिता शेख जहीर उम्र 23 साल दोनों निवासी रेहान किराना के पास बापू नगर खंडवा के कब्जे से हाथ भट्टी कच्ची शराब 60 बल्क लीटर कीमती 6000/- रुपये की जप्ती की गई। उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा – 34(2),49ए आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

दिनांक 29.08.25 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध थाना जावर के आरोपिया संजनाबाई उर्फ मुण्डी पति महेश हरबोला उम्र 30 साल निवासी बल्दुआ डोगरी के कब्जे से 14 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त की कीमती 1400 /- रुपये की जप्त की गई। उक्त आरोपिया के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 29.08.25 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट ना लगाने वाले तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 27 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 14100/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 29.08.25 को त्योहारों के मद्देनजर कुल 36 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 15 प्रकरणों मे 29 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 06 प्रकरण मे 06 अनावेदकों के विरुद्ध अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 07 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!