ताज़ा ख़बरें

जिले मे अवैध शराब प्रकरण मे 01 आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही

जुआ एक्ट प्रकरण मे 04 आरोपियों सहित 21 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक की गई कार्यवाही

जिले मे अवैध शराब प्रकरण मे 01 आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही
जुआ एक्ट प्रकरण मे 04 आरोपियों सहित 21 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक की गई कार्यवाही
खंडवा, 28 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन मे दिनांक 27.08.26 को कुल 08 गिरफ़्तारी, 19 जमानती वारंट, 38 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 27.08.26 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध थाना पंधाना के आरोपी मालीबाई पति दरबार भीलाला उम्र 40 साल निवासी ग्राम बोरगांव के कब्जे से 8 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 800/-रुपये की जप्त की गई। उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
पिपलोद के आरोपियों 1. चंदर पिता जगराम बंजारा उम्र 38 साल, 2. रमेश पिता मयाराम बलाई उम्र 38 साल, 3. झवरीलाल पिता भीखा भील उम्र 42 साल, 4. हुकुम पिता चम्पालाल बलाई उम्र 49 साल सभी निवासी बोरखेडा कला के कब्जे से कुल 52 ताश पत्ते व नगदी 600/-रूपये जप्त किये गये। उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 27.08.26 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट ना लगाने वाले तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 08 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 3800/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 27.08.26 को कुल 21 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 17 प्रकरणों मे 19 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 02 प्रकरण मे 02 अनावेदकों के विरुद्ध अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 04 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!