
सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक आयोजित होगा। आयोजित होंगी कई प्रकार की खेल प्रतियोगिता।
खेल प्रतियोगिता के रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ 29 अगस्त को सांसद श्री पाटिल करेंगे।
खंडवा। फीट युवा फार विकसित भारत को लेकर गांव-गांव और गली-गली में छिपी प्रतिभाओं को खोजने और उन्हें बड़ा मंच देने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छी शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी है। प्रत्येक विद्यार्थी ने अपनी क्षमता अनुसार एक खेल का चयन कर उस खेल में रुचि लेकर उस खेल में लगातार आगे बढ़ते रहना चाहिए। सांसद खेल महोत्सव की तैयारी को लेकर गुरुवार को खंडवा सांसद निवास पर बैठक कर कार्य योजना बनाई गई। सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत क्रिकेट,कुश्ती, खोखो, कबड्डी, शतरंज,बैडमिंटन, फुटबॉल, वॉलीबॉल, केरम, छोटी और बड़ी दौड़ खेल इसमें शामिल है जिसकी प्रतियोगिता होगी।
सांसद खेल महोत्सव का रजिस्ट्रेशन 29 अगस्त को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल एवं अन्य जनप्रतिनिधि खंडवा स्थित गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम ग्राउंड से शुभारंभ करेंगे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के सफल आयोजन के लिए लोकसभा प्रभारी के साथ विधानसभा प्रभारी बनाए गए हैं।लोकसभा प्रभारी जितेन्द्र सुराणा होंगे।वही खंडवा विधानसभा दिनेश पालीवाल, पंधाना विधानसभा जितेन्द्र मंडलोई,मांधाता विधानसभा विजय बहादुर सिंह तोमर,बागली विधानसभा टिकेंद्र प्रताप सिंह,बड़वाह विधानसभा श्याम माहेश्वरी,भीकनगांव विधानसभा नकुल कापसे,बुरहानपुर विधानसभा आदित्य प्रजापति को प्रभारी बनाया गया है। सभी प्रभारीयो की बैठक खेल महोत्सव को लेकर गुरुवार को सांसद निवास पर संपन्न हुई।









