
स्वतंत्रा दिवस के उपलक्ष मे उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले जिले के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
खंडवा, 25 अगस्त 2025
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा दिनांक 25.08.25 को पुलिस कंट्रोल रूम खंडवा में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष मे विगत 6 माह मे थाना एवं कार्यालीन स्तर पर अपने-अपने क्षेत्रों मे उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर पुलिस कंट्रोल रूम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव कुमार बारंगे, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल सिंह चौहान, एसडीओपी हरसूद श्री लोकेन्द्र सिंह ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय सहित जिले के समस्त थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी तथा प्रशस्ति पत्र करने वाले अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उप निरीक्षक अनामिका राजपूत थाना कोतवाली व समस्त स्टाफ को महिला संबंधी अपराध एवं अंधे कत्ल के प्रकरण मे खुलासा हेतु, उप निरीक्षक हर्ष सोंगरे व उप निरीक्षक भीम राव अटकड़े एवं थाना पदमनगर के स्टाफ को पिस्टल एवं पिस्टल बनाने के सामान को जप्त करने हेतु, सउनि वीरेंद्र बिसेन व अमर सिंह जमरे तथा थाना पंधाना के स्टाफ को अपहृता की दस्तयाबी एवं स्थाई वारंटी तामिली हेतु, निरीक्षक सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय थाना प्रभारी पिपलोद के स्टाफ को नाबालिक बालिकाओ की दस्तयाबी एवं लूट के आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु, निरीक्षक विक्रम धार्वे थाना प्रभारी छैगाँवमाखन एवं उनके स्टाफ को संपत्ति संबंधी अपराधों मे कार्यवाही हेतु, उप निरीक्षक राजेन्द्र राठौर व उनि प्रभा श्रीवास थाना जावर व स्टाफ को गंभीर अपराधों, महिला सम्बधी अपराधों मे उत्कृष्ट कार्य हेतु, निरीक्षक राजेश नरवररिया थाना प्रभारी मूँदी एवं उनके स्टाफ को अंधेकत्ल का खुलासा व संपत्ति संबंधी अपराध हेतु, सउनि मनोज खोड़े थाना मांधाता एवं स्टाफ को ओंकारेश्वर के प्रमुख त्योहारों मे व्यवस्था हेतु, उप निरीक्षक निर्मल कनोजे थाना धनगाँव व स्टाफ को संपत्ति समाबंधी अपराधों मे पतारसी हेतु, उप निरीक्षक राजेन्द्र सायदे चौकी प्रभारी पुनासा अपराध निराकरण हेतु, निरीक्षक जगदीश सिंधिया थाना प्रभारी खालवा व स्टाफ हत्या के मामले मे आरोपियों की धरपकड़ हेतु, निरीक्षक विजय वर्मा थाना किल्लौद व स्टाफ को हत्या के प्रकरण मे शीघ्र गिरफ़्तारी हेतु, निरीक्षक सुलोचना गहलोत महिला थाना व स्टाफ को महिला संबंधी पारिवारिक शिकायतों के निराकरण हेतु, सूबेदार धरम सिंह जामोद एवं पुलिस लाइन के स्टाफ को कानून व्यवस्था ड्यूटी मे सराहनीय कार्य हेतु, यातायात थाना के प्रआर धर्मेन्द्र मंडलोई व आर सोनू सिंह को यातायात जागरूकता हेतु, सउनि महेंद्र यादव व प्रआर परसराम यादव जि.वि.शा को आसूचना संकलन के सराहनीय कार्य हेतु, पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टाफ को कार्यालीन कार्य हेतु तथा साइबर सेल के स्टाफ को सायबर अपराधों मे सराहनीय कार्य हेतु एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा कहा गया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मान करने पर वे स्वयं और अच्छा कार्य करने हेतु उत्साहित होते है तथा जिले के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी अच्छे कार्य के लिए प्रेरणा लेते हैं।











