जिले मे अवैध शराब प्रकरण मे 05 आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही
37 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
19 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
खंडवा, 22 अगस्त 2025
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन मे दिनांक 21.08.25 को कुल 14 गिरफ़्तारी, 29 जमानती वारंट, 64 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 21.08.25 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध थाना पंधाना की आरोपीया संतोषबाई पति सुखदेव जाति भील उम्र 40 साल निवासी पलसिया पाटीके कब्जे से 08 लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 800/- रूपये की जप्त की गई । आरोपी सुरेश पिता लच्छु जाति भील उम्र 52 साल निवासी डोगरगांव के कब्जे से 10 लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 1000/- रूपये की जप्त की गई । थाना मूंदी के आरोपी प्रताप पिता जागेश्वर कोरकु ठाकुर नि. गोंदखेडा के कब्जे से 07 ली. कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 560/- रूपये की जप्त की गई। आरोपी सुरेन्द्र पिता खुमानसिंग जाति भिलाला उम्र 27 साल नि. पिपलकोटा के कब्जे से 08 ली. कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 640 /- रूपये की जप्त की गई। थाना मांधाता की आरोपीया उर्मिला पति स्व. कालू जाति भील उम्र 30 साल निवासी इनपुन पुनर्वास के कब्जे से अवैध 08 लीटर कच्ची महुआ हाथ भट्टी शराब कीमती 800/-रुपये की जप्त की गई। उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 21.08.25 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट ना लगाने वाले तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 19 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 10600/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 21.08.25 को कुल 37 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 24 प्रकरणों मे 31 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 06 प्रकरण मे 06 अनावेदकों के विरुद्ध अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 20 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
2,514 2 minutes read









