
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सेवा संस्था बैठक का आयोजन होगा।
संघ के केंद्रीय अधिकारी भैया जी जोशी का बैठक में पाथेय प्राप्त होगा।
खंडवा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंडवा सेवा संस्था की बैठक 20 अगस्त बुधवार को आयोजित की गई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत का एक हिन्दू राष्ट्रवादी, अर्धसैनिक, स्वयंसेवक संगठन हैं, यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अपेक्षा संघ या आर.एस.एस. के नाम से अधिक प्रसिद्ध है। बीबीसी के अनुसार संघ विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संस्थान है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि प्रारंभिक प्रोत्साहन हिंदू अनुशासन के माध्यम से चरित्र प्रशिक्षण प्रदान करना था और हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए हिंदू समुदाय को एकजुट करना था। संगठन भारतीय संस्कृति और नागरिक समाज के मूल्यों को बनाए रखने के आदर्शों को बढ़ावा देता है। संघ का प्रमुख उद्देश्य नर सेवा ही नारायण सेवा हें। संघ के अलग-अलग घटक सेवा के पुनीत कार्य अलग-अलग प्रकार से कर रहे हैं। समय-समय पर एक दूसरे के विचारों को आदान-प्रदान किया जाता है। इस उपदेश को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केंद्रीय कार्यकारी सदस्य केंद्रीय अधिकारी भैया जी जोशी 20 अगस्त को खंडवा पधार रहे हैं। 20 अगस्त बुधवार को प्रातः 8:30 बजे सिविल लाइन स्थित किशोर कुमार सभागृह में भैया जी जोशी का हम सभी को पाथेय प्राप्त होगा। संघ के खंडवा पदाधिकारी ने सेवा संस्था बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।