
शाही सवारी का भव्य स्वागत
कांग्रेस कमेटी ने किया, एवं नगर के सभी गणमान्यों द्वारा किया गया 



बड़ोद सोमवार: श्रावण मास के पावन अवसर पर, तीसरे सोमवार को ब्लॉक शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा डग रोड पर मकवाना एजेंसी के सामने भूतभावन भगवान शिव की शाही सवारी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
भगवान शिव की पालकी जैसे ही सुभाष चौराहा पहुँची, भक्त मंडल और स्थानीय नागरिकों ने ढोल-नगाड़ों, मंत्रोच्चार और पुष्प वर्षा के साथ आरती उतारी। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शिवभक्ति में डूबकर जयकारे लगाए
इस इस अवसर पर नेमीचंद जैन इरशाद मंसूरी युसूफ हुसैन बोहरा लखन सेन जीतू मकवाना जाकिर राणा चीनू जैन आयुष जैन गोवर्धन लाल,आदि कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। स्थानीय नागरिकों ने भी पूरे उत्साह से इस आयोजन में भाग लिया।
उक्त जानकारी ब्लॉक मीडिया प्रभारी साबिर शेख द्वारा दी










