ताज़ा ख़बरें

भगवान ओंकारेश्वर ममलेश्वर की पालकी यात्रा में रंग गुलाल न उड़ाएं बल्कि फूलों की पंखुड़ियों से करे स्वागत ,मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से की अपील

खास खबर

भगवान ओंकारेश्वर ममलेश्वर की पालकी यात्रा में रंग गुलाल न उड़ाएं बल्कि फूलों की पंखुड़ियों से करे स्वागत ,मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से की अपील

खण्डवा//तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में श्रावण माह में हर सोमवार को निकलने वाली भगवान भोलेनाथ की विशेष सवारी में अब गुलाल उड़ाने पर पाबंदी लगाते हुए गुलाब या अन्य फूलों की पंखुड़ियां का उपयोग करने की अपील मंदिर प्रशासन ने नागरिकों से की है। एसडीएम पुनासा श्री शिवम प्रजापति ने बताया कि गुलाल उड़ाने पर प्रतिबंध का निर्णय तीर्थयात्रियों, महिला भक्तों, बच्चों व बुजुर्गों के हितों और उनकी धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखकर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सवारी के दौरान कई असामाजिक तत्व गुलाल भगवान पर चढ़ाने की बजाय महिला, बच्चों, ओर यात्रियों को टारगेट कर गुलाल उड़ाते है। ओंकारेश्वर भगवान की सवारी में शामिल होने वाले भक्तों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। गुलाल में रंगे असमाजिक तत्वों को पहचान पाना भी मुश्किल होता है। एसडीएम श्री शिवम प्रजापति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा में केवल फूलों की पंखड़ियों का ही उपयोग करें, रंग या गुलाल न उड़ाएं। उन्होंने बताया कि भक्तगण पूजन सामग्री के रूप में भगवान भोलेनाथ पर गुलाल चढ़ा सकते हैं, गुलाल उड़ाने पर पाबंदी रहेगी।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!