
श्रावण के पवित्र माह में चारों ओर बोल बम बोल बम ओम नमः शिवाय की गूंज सुनाई दे रही है।
जगह-जगह निकाली जाने वाली कावड़ यात्रा का पुष्प वर्षा कर श्रद्धालु कर रहे हैं स्वागत।
पंधाना विधायक कार्यालय पर कावड़ यात्रा का स्वागत कर चाय प्रसादी का हुआ वितरण।
खंडवा पंधाना ।। श्रावण के इस पवित्र माह में पूरे जिले के नगर एवं गांव में बोल बम बोल बम ओम नमः शिवाय की गुंज सुनाई दे रही है। बच्चों से लेकर ब बड़े तक इन दोनों भोले बाबा की भक्ति में लीन हें एवं शिवालय में जाकर जल से भोले बाबा का अभिषेक एवं पूजा अर्चना कर रहे हें। साथ ही पूरे जिले में कावड़ यात्राएं भी निकाली जा रही है। समाजसेवी और प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा जिले वासियों के लिए सौभाग्य का विषय है कि जहां देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में एक ज्योतिर्लिंग तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में हमारे जिले में स्थित है। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर नर्मदा में स्नान कर पूजा अर्चना करते हुए भोले बाबा को नमन कर रहे हैं। साथ ही जिला मुख्यालय खंडवा में भी प्राचीन चारों कुंडो के भोले मंदिरों में भी श्रद्धालु पहुंचकर पूजा अर्चना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि शनिवार को ग्राम दिवाल मे नितिन तवंर मित्रमंडल द्वारा निकाली गई कावड़ यात्रा का स्वागत विधायक कार्यालय पर रखा गया। जिसमें विधायक छाया गोविंद मोरे की ओर से सभी कावड़ियों का पुष्प वर्षा कर उन्हें चाय प्रसादी का वितरण किया गया। स्वागत करने वालों में पंधाना नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जगदन्ने पंधाना मंडल अध्यक्ष फकीर चंद कुशवाह,महामंत्री बंटी दादा, पार्षद जगदीश एकले, धर्मेंद्र राठौर, अरुण कुशवाह, संजू राठौर,परमानंद पटेल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हिमांशु प्रजापति, रघुवीर सिंह चौहान,प्रतीक जैन,राम कुशवाह, प्रमोद सैनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












