ताज़ा ख़बरें

*सिंधी कॉलोनी में बहराणा साहब की शोभायात्रा का आयोजन*

*सिंधी कॉलोनी में बहराणा साहब की शोभायात्रा का आयोजन*

खंडवा |चंद्रदर्शन के अवसर पर श्री पिपलेश्वर झूलेलाल भजन मंडली के सदस्यों ने शनिवार शाम बहराणा साहब का चल समारोह निकाला। सिंधी कॉलोनी और टैगोर कॉलोनी की मुख्य गलियों से होते हुए चल समारोह श्री झूलेलाल मंदिर पहुंचा।सिंधी समाज के प्रवक्ता कमल नागपाल ने बताया भजन मंडली के सदस्यों ने धार्मिक भजनों (पंजड़े) की प्रस्तुति दी। पूज्यनीय बाबा स्वरूपदास और पूज्यनीय बाबा माधवदास ने भी बहराणा साहब के दर्शन किए। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं ने पवित्र ज्योति के दर्शन किए और प्रसादी ग्रहण की।उल्लेखनीय है कि इन दिनों सिंधी समाज में चालीहा साहब का पर्व जारी है, इस कारण आज के बहराणा साहब में विशेष उत्साह देखा गया।पंडित गोपाल भारद्वाज सहित भजन मंडली के सभी सदस्य उपस्थित रहे। रास्ते में भगवान श्री झूलेलाल के भजनों पर भक्त थिरकते रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!