पिछले 24 घंटों में जिले में 29.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
—
खण्डवा//जिले में गत चौबीस घंटों में 29.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया पिछले चौबीस घंटे मे पंधाना तहसील में 62 मिलीमीटर, खालवा में 14 मिलीमीटर, खण्डवा में 56 और पुनासा तहसील में 10 मिलीमीटर और हरसूद तहसील में 5 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 26 जुलाई तक 377 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी। जबकि इस वर्ष अब तक जिले में 261.8 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक खंडवा तहसील में 298 मिली मीटर हरसूद तहसील में 238 मिली मीटर, पन्धाना तहसील में 224 मिली मीटर, पुनासा तहसील में 217 मिली मीटर तथा खालवा तहसील में 332 मिली मीटर वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है।
2,504 1 minute read








