आगराताज़ा ख़बरें

तीन बच्चों ने किया जमकर मुक्केबाजी में शानदार प्रदर्शन

तीन बच्चों ने किया जमकर मुक्केबाजी में शानदार प्रदर्शन

  1. संवाददाता अजय शर्मा

बच्चों ने किया जमकर मुक्केबाजी में शानदार प्रदर्शन श्री घासी बाबा स्पोर्ट्स डेवलपमेंट बॉक्सिंग अकैडमी के तीन बॉक्सर का हुआ सेलेक्शन स्टेट के लिए 

 

 

मधु नगर स्थित लाल फिरोज खान पानी की टंकी के पास श्री घासी बाबा स्पोर्ट्स डेवलपमेंट सोसाइटी में परीक्षण के तौर पर (1) हिमांशु चाहर (2) कल्पना कुमारी (3) अंकिता राजपूत ने लगभग 1 वर्ष पूर्व सोसाइटी मे प्रशिक्षण लेना शुरू किया था साथ ही का उनके निष्ठा और मेहनत के दम पर आज वह स्टेट के लिए चयनित हुए । सोसाइटी आजतक दर्जनों मुक्केबाज प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी अपने खेल का प्रदर्शन कर चुके हैं अक्सर कोच शिशुपाल की खासियत है, कि वह खिलाड़ी के अंदर उसके खेल की प्रतिभा को पहचान कर उसके ऊपर कार्य करके उसको एक नई पहचान तक लेकर जाते हैं इन खिलाड़ियों की भी कहानी कुछ इसी प्रकार है।

 

अंकिता राजपूत के पिताजी रोड के किनारे आइसक्रीम की दुकान लगाते हैं,उनके द्वारा गर्मियों में आइसक्रीम बेचकर घर का खर्चा चलाते हैं, वहीं सर्दियों में मूंगफली बेचते है। आज जब उनका बेटी प्रदेश स्तर पर चयन हुआ तो पिता की आंखों में एक अलग चमक आई।

 

 

कहानी हिमांशु चाहर की कुछ इसी प्रकार है,हिमांशी के पिता बाद के पास कोतवाली गांव के रहने वाले देवेंद्र सिंह चाहर किसान हैं, अपनी खेती बाड़ी कर कर अपने बच्चों का पालन पोषण कर रहे हैं, अपने बच्चों को ओलंपिक में देखने का सपना है, इसीलिए बहुत सारी मेहनत करते हैं, और अपने बच्चों के लिए वह सुविधा उपलब्ध कराते हैं जो बच्चे को जरूरत होती है उनका कहना यही है कि मैं अपने बच्चों को बहुत जल्दी ओलंपिक में देखना चाहता हूं इसलिए मुझे अपनी जमीन देखकर भी अपने बच्चों को प्रैक्टिस करनी पड़ी तो मैं पीछे नहीं हटूंगा क्योंकि मेरा सपना मेरे गांव का सपना है

 

 

 

कल्पना कुमारी के पिताजी बिल्डिंग का काम करते हैं, जिसमें चाहर बहन भाई हैं बहनों में सबसे बड़ी कल्पना कुमारी हैं जो वर्तमान में आठवीं कक्षा में पढ़ती हैं ।

बॉक्सिंग कोच शिशुपाल चाहर ने बताया कि तीनों बच्चों को बॉक्सिंग में बहुत रूचि है वह अपने जीवन में बहुत आगे जाएंगे और आगरा उत्तर प्रदेश और भारत का नाम रोशन करेंगे बॉक्सिंग कोच शिशुपाल चाहर ने बताया अकादमी कोच वंदना कुमारी, जो एक अच्छी बोक्सर साथ ही राष्ट्रीय खिलाड़ी रही हैं, वर्तमान में अब अकादमी में वंदना कुमारी प्रैक्टिस करा रही हैं, प्रैक्टिस गर्ल्स को ट्रेनिंग बंदना कुमारी देती हैं, साथ ही लड़कों को ट्रेनिंग शिशुपाल चाहर देते हैं, दोनों ही कुछ अपनी छवि बच्चों के अंदर देखना चाहते हैं, और आने वाले समय में आगरा को एक अच्छी पहचान दिलाना चाहते हैं ।

 

बच्चों के सिलेक्शन होने पर बॉक्सिंग कोच शिशुपाल चाहर बॉक्सिंग कोच वंदना कुमारी, अध्यक्ष गौरव कुमार यादव, संतोष सिंह तरेटिया, वार्ड नंबर 70 के पार्षद अतुल अवस्थी, मंडल अध्यक्ष विपिन उपाध्याय, श्याम सिकरवार, बॉबी चाहर ने बच्चों को आशीर्वाद देखकर खिलाडियों का हौसला बढ़ाया ।

आगरा का संवाददाता अजय शर्मा की रिपोर्ट

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!