ताज़ा ख़बरें

मुनि संघ के सानिध्य में महावीर दिगंबर जैन मंदिर में आज होगा कलशारोहण ध्वजारोहण कार्यक्रम।

खास खबर

मुनि संघ के सानिध्य में महावीर दिगंबर जैन मंदिर में आज होगा कलशारोहण ध्वजारोहण कार्यक्रम।

खंडवा।। अपने-अपने नगर शहर में लगातार धार्मिक अनुष्ठान होते रहना चाहिए जिससे कि सुख शांति का वातावरण सदैव बना रहे। इन धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से इसमें शामिल होने से हमें पुण्य की प्राप्ति होती है। यह उदगार चातुर्मास के लिए विराजमान मुनि श्री विश्रुत सागर जी महाराज ने अपने नियमित प्रवचन माला के दौरान व्यक्त किये। मुनि श्री ने कहा कि जब हमें धर्म और संस्कृति का ज्ञान होगा तभी हम हमारे बच्चों युवा पीढ़ी को धर्म और संस्कृति से संस्कारित कर सकते हैं। आज के आधुनिक युग में कुछ समय हमें देव शास्त्र गुरु के प्रति समर्पित करना होगा। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि चातुर्मास के दौरान प्रतिदिन मुनि संघ के प्रवचन जैन धर्मशाला में प्रातः 8:00 बजे आयोजित हो रहे हैं वहीं दोपहर में तत्व चर्चा के साथ शाम को गुरु वंदना गुरु भक्ति का आयोजन भी हो रहा है। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि मंदिरों के ऊपर शिखरो पर कलश एवं ध्वजा यह मंदिर की रौनक है जो सदैव लहराती रहना चाहिए।
,,शिखर पे कलश चढ़ाओ म्हारा साथी..
मोक्ष महल में आवो म्हारा साथी,,
धार्मिक दृष्टि से बहुत हर्ष का विषय है कि उपाध्याय १०८ श्री विश्रुत सागर जी महाराज और १०८ निर्वेद सागर जी महाराज जी के सानिध्य मे और ब्र.पारस भैया जी के निर्देशन में बजरंग चौक स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर जी के ऊपरी तल पर कलशारोहण एवं ध्वजारोहण का कार्यक्रम 20 जुलाई रविवार को प्रातः 7:00 बजे होने जा रहा है। आयोजित कार्यक्रम में अभिषेक शांतिधारा,आरती के पश्चात ध्वजारोहण का कार्यक्रम सम्पन्न होगा। साथ ही गुरुवर के मंगल प्रवचन का लाभ भी हमें मंदिरजी में ही प्राप्त होगा प्रवचन के पश्चात आहारचर्या भी घासपुरा में ही सम्पन्न होगी। समाज के अध्यक्ष दिलीप पहाड़िया ने सभी सामाजिक बंधुओ से अनुरोध करते हुए कहा कि विगत कई वर्षों के बाद होने वाले कलशारोहण और अन्य सभी धार्मिक कार्यक्रम में आप सभी उपस्थित होकर पुण्य लाभ अवश्य प्राप्त करें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!