
तुलसी पुण्यतिथि उत्सव 29 से 31 जुलाई तक मनाया जाएगा।
तुलसी उत्सव समिति की बैठक में आशीष चटकेले सर्वसम्मति से बने समिति के अध्यक्ष,
खंडवा ।। तुलसी पुण्यतिथि उत्सव समिति खंडवा का 2025 का होने वाला आयोजन 29 जुलाई से 31 जुलाई तक मनाया जाएगा। तुलसी उत्सव पुण्यतिथि समिति की वार्षिक बैठक पूर्व अध्यक्ष श्री नारायण नiगर के निवास पर मंगलवार को शाम 6:00 बजे आयोजित की गई। जिसमें पिछले वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि काफी वर्षों से तुलसी पुण्यतिथि समिति तुलसी उत्सव मना कर धार्मिक सामाजिक आयोजनों के साथ राष्ट्रीय स्तर का कवि सम्मेलन प्रतिवर्ष आयोजित कर रही है। वर्षों तक इस समिति के अध्यक्ष समाजसेवी स्वर्गीय प्रेमचंद जैन ने इसका दायित्व संभाला और वर्षों से उत्सव समिति की देखरेख नारायण नागर द्वारा लगातार की जा रही है। 2025 तुलसी पुण्यतिथि उत्सव समिति के अध्यक्ष के लिए बैठक में पूर्व अध्यक्ष नारायण नiगर ने अध्यक्ष पद के लिए आशीष चटकेले का नाम प्रस्तावित किया जिसे जितेंद्र बरौले श्याम सोनी द्वारा समर्थन किया गया एवं अध्यक्ष के नाम की घोषणा सर्व सहमति से की गई एवं नए पदाधिकारी के गठन के सारे अधिकार भी नवनियुक्त अध्यक्ष को दिए गए।आभार विनीत मंडलोई द्वारा किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष अशीष चटकेले को नारायण नगर के साथ ही दिनेश पालीवाल, रामचंद्र मोर्य, भूपेंद्र सिंह चौहान, सुनील जैन, संजय दुबे, मंगलेश शर्मा, रीतेश चौहान, मंगलेश तोमर, नारायण बाहेती ने शुभकामनाएं व बधाई दी।









