
आरंभ ग्रुप द्वारा देवझिरी से भीमकुंड तक निकली कावड़ यात्रा
छैगांवमाखन माखन में बालाजी ग्रुप ने किया भावपूर्ण स्वागत

खंडवा।। श्रावण मास में जगह-जगह पर कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। छैगांवमाखन स्थित दिव्य बालाजी नगर में आज आरंभ ग्रुप द्वारा आयोजित दूसरी वार्षिक कांवड़ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि यह पवित्र कावड़ यात्रा देवझिरी महादेव से शुरू होकर भीमकुंड महादेव तक निकाली गई। जिसमें शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस यात्रा में 12 फीट ऊँची आदियोगी की प्रतिमा विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसे ग्वालियर से मंगवाया गया था। इसके साथ ही एक गजराज (हाथी) भी यात्रा में सम्मिलित रहा।
इस भक्ति यात्रा के दौरान बालाजी ग्रुप, खंडवा ने श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन कर भोजन प्रसादी कराई, जो सेवा भाव और समर्पण का अनुपम उदाहरण बना। सुनील जैन ने बताया कि
कावड़ यात्रा बालाजी धाम कॉलोनी से भी होकर गुजरी जहाँ बालाजी ग्रुप द्वारा पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया।
इस संपूर्ण यात्रा के आयोजन में प्रमुख रोहित मिश्रा के साथ निकिता मालाकार, विजय पवार, अप्पू पवार, ऋतुराज तोमर, तम्मा पटेल, वरुण राज वर्मा, सक्षम दुबे एवं शिवम पटेल की अहम भूमिका रही।
बालाजी ग्रुप द्वारा रखे गए स्वागत कार्यक्रम एवं भंडारा प्रसादी की व्यवस्था में योगेश गोयल,गरिमा गोयल, महेन्द्र सावनेर,सुनील जैन, लखनलाल गोलकर,पिंकू अग्रवाल, अर्पित पुरी, रोहित सेठी, अशोक कुमार सुखवाल, प्रीतम गोयल,अजय अटूट,सागर वर्मा,संदीप सिंह, अंकित कुशवाह,शुभम कपूर,सुयश,राजेंद्र सुरसे, शिवानी, काजल, चंद्रमणि, शिवा पटेल,
चक्रेश भावसार, नितिन प्रजापति, रोहित पंवार, आकांक्षा शितोले सहित अनेक सेवा भावी सदस्य उपस्थित रहे।
बालाजी ग्रुप के संस्थापक और समाजसेवी कॉलोनाइजर रितेश गोयल ने बताया कि यह यात्रा सिर्फ आस्था की नहीं, बल्कि युवा जोश, सामाजिक समर्पण और सांस्कृतिक चेतना की भी एक सुंदर झलक बनकर सामने आई है।









