
*हरीतिमा की ओर एक और कदम: झीलोधन क्षेत्र में हरियाली महोत्सव के अंतर्गत 2000 से अधिक पौधों का रोपण*
खण्डवा//नगर पालिक निगम खंडवा द्वारा चलाए जा रहे हरियाली महोत्सव के अंतर्गत झीलोधन क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व
महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव द्वारा किया गया। उनके साथ नगर निगम अध्यक्ष श्री अनिल विश्वकर्मा, MIC सदस्य श्री सोमनाथ काले एवं श्री अनिल वर्मा, पार्षद पति श्री दिना पंवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पार्षदगण भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर शासकीय हाई स्कूल पद्मनगर के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और लगभग 2000 से अधिक पौधों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण का यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और हरित खंडवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि हरियाली महोत्सव के अंतर्गत पौधरोपण का यह सिलसिला कल भी जारी रहेगा, जिसमें नवकार नगर क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
नगर निगम खंडवा द्वारा नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाकर इस अभियान को जन आंदोलन का रूप दें और स्वच्छ, हरित व स्वस्थ खंडवा के निर्माण में भागीदारी निभाएं।










