ताज़ा ख़बरें

*खंडवा की ग्राम पंचायतों को नगर सीमा में शामिल करने की दिशा में नगर निगम द्वारा समितियों की बैठक आयोजित*

खास खबर

*एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता✍️

*खंडवा की ग्राम पंचायतों को नगर सीमा में शामिल करने की दिशा में नगर निगम द्वारा समितियों की बैठक आयोजित*
(छैगांवदेवी व रोशनाई ग्रामों को लेकर जागरूकता बैठक संपन्न)

नगर पालिक निगम खंडवा द्वारा ग्राम पंचायतों को नगर सीमा में शामिल करने की प्रक्रिया को गति देने के उद्देश्य से आज ग्राम पंचायत छैगांवदेवी और रोशनाई में समितियों की बैठक का आयोजन किया गया। इन बैठकों में संबंधित ग्रामों के सरपंच प्रतिनिधि, सचिव, ग्रामवासी तथा समिति अध्यक्ष/सदस्यगण उपस्थित रहे।

*बैठक के दौरान निगम द्वारा गठित समिति के निम्न अधिकारीगण उपस्थित रहे:*
श्री सचिन सिटोले, श्री संजय शुक्ला, श्री गोपाल चौहान, श्री प्रकाश राजपूत, श्री अशोक तारे, श्री हरिष दुबे, श्री राकेश ललित, श्री राधेश्याम उपाध्याय, श्री भरत मेहना प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

*साथ ही छैगांवदेवी ग्राम पंचायत से*
श्री संतोष बंडोडे (सरपंच प्रतिनिधि), श्री राहुल सेन, श्री नितेश राठौर, श्री प्रदीप भालसे उपस्थित रहे।

*रोशनाई ग्राम पंचायत से*
श्री राज बावसे (सरपंच) एवं श्री शैलेन्द्र कनोच (रोजगार सहायक) उपस्थित रहे।

इन बैठकों में नगर निगम के उपयुक्त महोदय द्वारा उपस्थित सरपंच, सचिव तथा ग्रामवासियों को निम्नलिखित मूलभूत योजनाओं व सुविधाओं की जानकारी दी गई—

*बताई गई प्रमुख योजनाएं एवं बिंदु:*
1. आवास योजना की जानकारी।
2. नल कनेक्शन की सुविधा।
3. शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत लाभ।
4. पी.एम. स्वनिधि योजना के तहत अंतर्गत ऋण सुविधा।
5. साफ-सफाई व्यवस्था हेतु शहरों की तरह घर-घर कचरा कलेक्शन वाहन की व्यवस्था।

*नागरिकों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी:*
ग्रामवासियों को यह जानकारी भी प्रदान की गई कि ग्राम के नगर सीमा क्षेत्र में शामिल होने के पश्चात उनके मकान, प्लाट या कृषि भूमि की संपत्ति के मूल्य में वृद्धि होगी, जिससे उन्हें सामाजिक और आर्थिक लाभ प्राप्त होंगे।

नगर निगम खंडवा द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि नगर क्षेत्र में शामिल होने वाले प्रत्येक ग्राम को शासन की योजनाओं और नगरीय सुविधाओं से जोड़कर विकास की मुख्यधारा में लाया जाए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!