
*एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा
थाना कोतवाली द्वारा सट्टा पर्ची काटने वाले के विरुद्ध की गई कार्यवाही आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची एवं नगदी 12250/-रुपये जप्त
खंडवा, 14 जुलाई 2025
दिनांक 14.07.25 को थाना कोतवाली क्षेत्र मे अवैध रूप से सट्टा खिलाने वाले की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अशोक सिंह चौहान को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर थाना कोतवाली के प्रधान आरक्षक 623 साई राम नार्वे एवं सहायक उप निरीक्षक हिफाजत अली, सहायक उप निरीक्षक महेंद्र यादव, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र पाँजरे एवं प्रधान आरक्षक परसराम यादव ने बौद्ध नगर सूरज कुंड वार्ड खंडवा मे दबिश दिया जो आरोपी सचिन पिता धनराज बनसोरे उम्र 34 साल जाति महार निवासी वीरेंद्र विहार कालोनी भंडारिया रोड थाना कोतवाली खंडवा को अवैध रूप से सट्टा पर्ची काटते हुए पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से कुल 08 नग सट्टा पर्ची, एक डॉट पेन, एक नग वन प्लस कंपनी का मोबाईल फोन एवं नगदी 12250/-रुपये जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली मे धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। आरोपी के विरुद्ध पूर्व से सट्टा एक्ट के 09 अपराध थाना कोतवाली मे पंजीबद्ध है। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है।









