
*एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा✍️
*स्वच्छता जागरूकता के तहत “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान का सफल आयोजन*
(स्वच्छ घर – स्वच्छ पड़ोस – स्वच्छ हाथ – स्वच्छ शौचालय पर दी गई जानकारी)
खण्डवा//
महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव एवं निगमायुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम खंडवा द्वारा चलाए जा रहे “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत आज निगम की IEC टीम एवं स्वच्छता दूतों ने विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर नागरिकों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी।
*इस अभियान के अंतर्गत नागरिकों को विशेष रूप से निम्न बिंदुओं पर जागरूक किया गया:*
*स्वच्छ घर एवं स्वच्छ पड़ोस:*
लोगों को बताया गया कि कचरा खुले में न फेंके, घर के आसपास पानी जमा न होने दें और नियमित रूप से अपने घर व मोहल्ले की सफाई करें। इससे डेंगू, मलेरिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों से बचाव संभव है।
*स्वच्छ हाथ:*
सही तरीके से हाथ धोने के 6 स्टेप्स को डेमो के माध्यम से बताया गया ताकि संक्रमण से बचा जा सके।
*स्वच्छ शौचालय:*
सार्वजनिक और निजी शौचालयों की नियमित सफाई व उपयोग को लेकर लोगों को प्रेरित किया गया।
इसके साथ ही नागरिकों को बताया गया कि स्वच्छता सिर्फ नगर निगम की नहीं, हम सभी की जिम्मेदारी है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को विशेष रूप से इस अभियान में शामिल कर जागरूकता फैलाई जा रही है।
*कल होगा विशेष आयोजन: मूर्ति निर्माण कार्यशाला व सफाई जागरूकता कार्यक्रम*
निगम की ओर से आगामी 15 जुलाई 2025, दिन मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे
शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (GDC कॉलेज) खंडवा में
एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें —
“सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान के अंतर्गत स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक, डेमो और संवाद होंगे।
साथ ही, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु मिट्टी से गणेश मूर्ति बनाने की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा।










