फटाखा दुकान के लिए अनुज्ञप्ति के लिए आवेदन, आपत्तियाँ आमंत्रित
📝 खरगोन – महेश्वर तहसील के बड़दिया सुर्ता 73 बजारी निवासी श्री हरिश पिता श्री रामकिशन गुप्ता द्वारा प्रस्तावित स्थल भूमि प.ह.न. 71, सर्वे नंबर 146/1/1, ग्राम बंजारी, पोस्ट बड़दिया सुर्ता, तहसील महेश्वर, जिला खरगोन पर फटाखा दुकान खोलने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया है। यह आवेदन विस्फोटक नियम 2008 की अनुसूची- IV, भाग-1, अनुच्छेद 5(ख) के अंतर्गत किया गया है, जिसमें किसी एक समय में 100 किलोग्राम से अधिक नहीं, वर्ग 7, प्रभाग 2, उप-प्रभाग 2 की विनिर्मित आतिशबाजी और 500 किलोग्राम चीनी पटाखे या स्पार्कलर्स के भंडारण एवं दुकान से विक्रय के लिए नवीन स्थायी फटाखा अनुज्ञप्ति चाही गई है। यदि किसी को इस संबंध में कोई आपत्ति हो, तो वे प्रकाशन की तिथि से एक माह की अवधि के भीतर, कार्यालयीन समय में जिला दण्डाधिकारी कार्यालय, खरगोन में उपस्थित होकर, कारण सहित अपनी आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।