ताज़ा ख़बरें

*”राह-वीर योजना” के प्रचार-प्रसार, सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए जागरूकता अभियान

लोकेशन कटनी

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

 

 

 

 *कटनी* -पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और निर्देशन में “राह-वीर योजना” के प्रचार-प्रसार एवं सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से शहर में जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत शहर के व्यस्ततम चौराहों, पेट्रोल पंपों, अस्पतालों, बस स्टैंड, एंबुलेंस और बसों में पोस्टर व बैनर लगाए गए। इसके साथ ही आमजन को योजना की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया, ताकि वे सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की समय रहते सहायता कर सकें।

अधिकारियों ने बताया कि “राह-वीर योजना” का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराना और आम नागरिकों को उनकी मदद के लिए प्रेरित करना है। इस पहल से सड़क पर होने वाली जानलेवा घटनाओं में कमी लाने में मदद मिलेगी और जीवन रक्षा को प्राथमिकता मिलेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!