ताज़ा ख़बरें

प्राचीन श्री विट्ठल मंदिर विट्ठल विट्ठल नाम से 7 दिवस पूर्ण मंदिर गुंजायमान रहा।

गुरु पूर्णिमा पर आष्टेकर परिवार के द्वारा सच्चिदानंद महाराज की चरण पादुका का हुआ पूजन।

प्राचीन श्री विट्ठल मंदिर विट्ठल विट्ठल नाम से 7 दिवस पूर्ण मंदिर गुंजायमान रहा।
गुरु पूर्णिमा पर आष्टेकर परिवार के द्वारा सच्चिदानंद महाराज की चरण पादुका का हुआ पूजन।

नाम सप्ताह उत्सव के समापन पर आज निकलेगी पालकी यात्रा,

खंडवा।। आषाढ़ की शुक्ल पक्ष में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भी राम सप्ताह का पर्व उत्सव के साथ मनाया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि प्रतिदिन विट्ठल भगवान के श्रृंगार के साथ 7 दिनों तक अखंड भजनों की प्रस्तुतियां होती रही गुरुपूर्णिमा एवं नाम सप्ताह के अवसर हजारो भक्तों की भीड़ रही मंदिर में रही गुरु पूर्णिमा गुरुवार मंदिर में सुबह 9 बजे सच्चिदानंद महाराज के चरण पादुका का पूजन राम श्याम आष्टेकर परिवार द्वारा किया गया जिसके सेकडो भक्तो ने दर्शन किए।
मंदिर में सात दिवसीय उत्सव भक्तों द्वारा बहुत शांति के साथ सफलता पूर्वक मनाया गया। सभी भजन मंडल अपने नियमानुसार अपने समय पर आकर अपने भजनों की प्रस्तुति दे रहे थे प्रातः ब्रह्म मुहूर्त हो या मध्य रात्रि का समय हो सभी भजन मंडल समयानुसार आकर मंदिर में उपस्थित होकर उत्सव को सफल मना रहे है। सुनील जैन ने बताया कि नाम सप्ताह उत्सव के समापन पर 11 जुलाई को काकड़ा आरती के साथ पारंपरिक उत्सव का समापन होगा। शाम में 5 बजे विठ्ठल मंदिर से भगवान की पालकी निकलेगी जिसमें भगवान श्री विट्ठल की प्रतिमा रहेगी । एवं उत्सव के समापन पर भंडारा तीथि अनुसार पंचमी पर होगा। जिसमें सर्वप्रथम ब्राह्मण भोज होगा उसके बाद सभी भक्तों के लिए प्रसादी वितरण होगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!