हैप्पी सीडर, सुपर सीडर जैसे कृषि यंत्रों के लिए ऑनलाईन आवेदन करें
—
खण्डवा//“ई-कृषि यंत्र” अनुदान पोर्टल पर हैप्पी सीडर, सुपर सीडर एवं स्मार्ट सीडर जैसे उन्नत कृषि यंत्रों के लिए आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर लक्ष्य निर्धारण किया जायेगा एवं लॉटरी के माध्यम से कृषि यंत्र आवंटित किए जाएंगे। लॉटरी की सूचना पृथक से दी जाएगी। सहायक कृषि यंत्री ने बताया कि आवेदन के साथ सम्बंधित जिले के सहायक कृषि यंत्री के नाम से डिमांड ड्राफ्ट बनवाकर जमा करना अनिवार्य होगा। धरोहर राशि के बिना आवेदन मान्य नहीं किया जायेगा। उन्होंने बताया कि हैप्पी सीडर कृषि यंत्र के लिए राशि 4500 रूपये, कृषि यंत्र सुपर सीडर कृषि यंत्र के लिए राशि 4500 रूपये, स्मार्ट सीडर कृषि यंत्र के लिए राशि 4500 रूपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा कराना होगा।
2,502 1 minute read












