गुरु पूर्णिमा पर्व पर 10 जुलाई को खरगोन मंडी में नीलामी कार्य रहेगा बंद
खरगोन- मंडी व्यापारी संघ खरगोन के आवेदन के अनुसार 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर अनाज, कपास एवं डालर चना का नीलामी कार्य बंद रहेगा। इस संबंध में मंडी सचिव श्रीमती शर्मिला निनामा ने समस्त किसान बंधुओं को सूचित किया है कि वे 10 जुलाई को अपनी उपज विक्रय के लिए अनाज या कपास मंडी प्रांगण में न लाएं, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।