ताज़ा ख़बरें

*जिला बदायूं मन्दिर श्री ठाकुर जी महिला मोहल्ला मे आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का आज पंचम दिवस*

        [ रिपोर्टर पंडित मोनू मिश्रा ]

जिला बदायूं श्री ठाकुर जी महिला मोहल्ला मे आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का आज पंचम दिवस

मंदिर श्री ठाकुर जी महाराज मोहल्ला चौबे मे आयोजित श्री मद भागवत कथा के पांचवे दिन कथा व्यास आचार्य कृष्ण कार्तिकेय ने रुक्मिणी विवाह की कथा का वर्णन भक्तो के समक्ष किया।कथा व्यास ने बताया कि 

भगवान के नाम जप से जन्म जन्मांतर के बुरे कर्मो का नाश होता है। मनुष्य योनि में जन्म का मुख्य ध्येय सिर्फ भगवद प्राप्ति है।भक्ति ही मनुष्य जीवन को सफल बनाती है।भागवत कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य को अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है।उन्होंने कहा कि श्रीमद भागवत कथा हमे जीवन जीने की कला सिखाती है।श्री मद्भागवत कथा में भाजपा नेता अमन मयंक शर्मा ,अशोक गुप्ता, माधुरी गुप्ता ,अनुराग शर्मा,गौरव पाठक,गीता शर्मा, राजीव सक्सेना, दिलीप गुप्ता, साहिल गुप्ता, अजीत शंखधार , अंचला गुप्ता , निशांत वैश्य, विदुषी गुप्ता, लव गुप्ता,संगीता गुप्ता, संतोष शर्मा आदि सैकड़ो भक्तो ने कथा का श्रवण किया एवं कथा के अंत में भक्तो को प्रसाद वितरित किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!