पिछले 24 घंटों में जिले में 3.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
—
खण्डवा//जिले में गत चौबीस घंटों में 3.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया पिछले चौबीस घंटे में पुनासा तहसील में 4 मिली मीटर, खालवा तहसील में 8 मिमी, खंडवा तहसील में 2 मिली मीटर तथा हरसूद तहसील में 3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है जबकि पंधाना तहसील में पिछले 24 घंटे में कोई वर्षा दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष 1 जुलाई तक 148.8 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी। जबकि इस वर्ष अब तक जिले में 169.8 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक खंडवा तहसील में 205 मिली मीटर हरसूद तहसील में 162 मिली मीटर, पन्धाना तहसील में 124 मिली मीटर, पुनासा तहसील में 164 मिली मीटर तथा खालवा तहसील में 194 मिली मीटर वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है।









